Sonbhadra News : चारपाई पर सो रही मासूम की सर्प दंत से मौत
कमरे में लौटने पर उन्हें चारपाई के पास कोबरा दिखा। उनकी आवाज सुनकर परिवार के दूसरे सदस्य पहुंचे, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी ।

sonbhadra
4:06 PM, November 20, 2026
राजेश कुमार (संवाददाता)
बभनी (सोनभद्र) । बभनी थाना क्षेत्र के अरझट गांव में शुक्रवार सुबह कोबरा के डसने से एक साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची चारपाई पर सो रही थी।अरझट गांव के मजीठ टोला निवासी ज्ञान सिंह की बेटी अंजू शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे घर में सो रही थी। इसी दौरान कोबरा ने उसे डस लिया बच्ची की मां किसी काम से बाहर गई थी। कमरे में लौटने पर उन्हें चारपाई के पास कोबरा दिखा। उनकी आवाज सुनकर परिवार के दूसरे सदस्य पहुंचे, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी।अंजू के परिवार में एक भाई और एक बहन हैं।सूचना मिलने पर बभनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा।प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




