Sonbhadra News : शटरिंग के दौरान ऊंचाई से गिरकर घायल श्रमिक की मौत
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के सिरसाई मे मकान की शटरिंग करते समय ऊंचाई से गिर जाने के कारण श्रमिक गम्भीर रूप से घायल हुआ। उपचार के दौरान जिला अस्पताल मे उसकी मौत हो गई।

sonbhadra
9:39 PM, June 11, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिरसाई मे मकान की शटरिंग करते समय ऊंचाई से गिर जाने के कारण श्रमिक गम्भीर रूप से घायल हुआ। उपचार के दौरान जिला अस्पताल मे उसकी मौत हो गई। बताया गया कि बनारसी 55 वर्ष पुत्र खिलाड़ी निवासी सिरसाई गुरुवार को ग्राम फुलवारी में एक मकान में शटरिंग करते समय लगभग बारह फीट ऊंचाई से गिर गया और गम्भीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होते ही स्वजन भी पहुंचे। उन्हें गम्भीर हालत में तत्काल लोढ़ी हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहाँ उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। जिसके आधार पर पंचनामा की कार्यवाही की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस कार्यवाही में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना से स्वजन मे कोहराम मच गया।




