Sonbhadra News : रेलवे स्टेशन पर गिरकर घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
थाना चोपन क्षेत्र के गुरमुरा रेलवे स्टेशन पर बीते शुक्रवार की शाम को ट्रेन से उतर रही एक महिला अचानक गिरकर घायल हो गई । जिसकी इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई ।
sonbhadra
9:01 PM, April 26, 2025
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । थाना चोपन क्षेत्र के गुरमुरा रेलवे स्टेशन पर बीते शुक्रवार की शाम को ट्रेन से उतर रही एक महिला अचानक गिरकर घायल हो गई । जिसकी इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई ।
मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की शाम को गुरमुरा रेलवे स्टेशन पर बरवाडीह चुनार सवारी ट्रेन से सफर करने के बाद प्लेटफार्म पर उतर रही एक महिला अचानक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई । घायल महिला की पहचान पार्वती उम्र करीब 50 वर्ष पत्नी राम सिंह निवासी ग्राम पंचायत पनारी टोला पंचम खाड़ी के रुप में हुई ।
घायल महिला को मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने ऐम्बुलेंस से चोपन अस्पताल भेजवाया जहां प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया वहीं जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने मरीज की गंभीर हालत देखते हुए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जहां ईलाज के दौरान शनिवार की सुबह घायल महिला की मौत हो गई।
मृतका के पुत्र नीलेश कुमार गोड़ ने बताया कि मेरी माँ दुद्धि क्षेत्र में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शुक्रवार कि शाम ट्रेन से वापस आ रही थी कि गुरमुरा रेलवे स्टेशन पर उतरते समय अचानक किसी कारणवश गिर गई । गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई जिनका इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गया ।




