Sonbhadra news : किसानों को कृषि योजनाओं की दी गई जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर दिया गया जोर
भारत सरकार के "खेती बचाओ अभियान" के अंतर्गत चोपन विकासखंड के अदलगंज ग्राम में किसान सभा का आयोजन किया गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
राकेश चौबे
मारकुंडी (सोनभद्र)। भारत सरकार के "खेती बचाओ अभियान" के अंतर्गत चोपन विकासखंड के अदलगंज ग्राम में किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को कृषि, पशुपालन, बैंकिंग सुरक्षा और आधुनिक खेती से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
सभा का संचालन करते हुए एडीओ कृषि चोपन ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों को दी और उनसे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केवीके वैज्ञानिक डॉ. संजीत राव ने किसानों को जैविक खेती के महत्व से अवगत कराते हुए इसके प्रसार के लिए अपनाए जाने वाले विभिन्न उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसान प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर उपयोग कर लागत कम करने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता को भी बनाए रख सकते हैं।
डॉ. अवधेश सिंह ने पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों, उनके लक्षणों तथा बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए समय-समय पर टीकाकरण कराने की सलाह दी।
पीपीओ नारायण ने खेती में रसायनों के महत्व और उनके संतुलित उपयोग पर विस्तार से चर्चा की। वहीं आरोह फाउंडेशन के एफसी नीतीश नितेश सिंह और नीरज पांडे ने किसानों को बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपायों तथा नाबार्ड की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल लेन-देन के दौरान सतर्कता बरतने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को जागरूक किया।
इफको फर्टिलाइज़र सोनभद्र से अवनीश कुमार पांडेय ने जैविक खेती में उपयोगी उत्पादों जैसे नेचुरल पोटाश, सागरिका और एनपीके क्लासिकल के बारे में जानकारी दी। साथ ही आगामी खरीफ सीजन में नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के उपयोग से उत्पादन लागत कम करने, संतुलित पैदावार बढ़ाने तथा दानेदार उर्वरकों की खपत घटाने के संबंध में किसानों को जागरूक किया।
कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान ने सभी अतिथियों एवं किसानों का आभार व्यक्त करते हुए सभा के समापन की घोषणा की।
इस अवसर पर केवीके वैज्ञानिक डॉ. संजीत राव, डॉ. अवधेश सिंह, ग्राम प्रधान, एडीओ एजी पंकज यादव, एटीएम भुवनेश्वर, पीपीओ नारायण सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबर
अपना जिला