सोनभद्र । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र का एक प्रतिनिधिमंडल अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह से मिलकर विद्युत आपूर्ति संबंधित समस्याओं से अवगत कराया एवं मांग पत्र देकर अनुरोध किया कि शीघ्र जनता की समस्याओं का निराकरण किया जाए । विषय की गंभीरता को देखते हुए कुछ प्रकरणों को तत्काल मौके पर ही निराकरण किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारी गण एवं आम जनमानस विद्युत आपूर्ति व्यवस्था से अत्यंत त्रस्त है । भीषण गर्मी के इस दौर में बिजली बाधित होने से कोढ़ में खाज का काम कर रहा है । जिसके कारण पेयजल संकट, व्यापारिक नुकसान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खराबी तथा आम नागरिकों की दैनिक व्यवस्था अर्थव्यवस्था हो गई है सबसे अधिक चिंता का विषय यह है कि संबंधित अधिकारी एवं जिम्मेदार कर्मचारी जनता एवं व्यापारियों के फोन तक उठाना उचित नहीं समझ रहे यह स्थिति विभागीय संवेदनहीनता एवं लापरवाही को प्रदर्शित करती है। जिससे आम जनता में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि मुख्यालय से सटे गांव पेटराहीं परासी, निपराज, रघुनाथपुर, लसड़ा, ककारी बेठगांव, श्रीपालपुर तरावां, बड़कागांव, गेंगुवार, बिच्छी आदि गांवों में अभी तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। घोरावल ब्लॉक में भी तमाम गांवों की विद्युत आपूर्ति अभी तक बहाल नहीं हो सकी है। नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में तकनीकी टीम भेज कर तत्काल फॉल्ट दूर कराया जाए । उन्होंने कहा कि बिना पूर्व सूचना के कई बार घंटों बिजली बाधित रहती है जिससे मरीज ,व्यापारी, शिक्षा, एवं घरेलू कार्य प्रभावित होते हैं उन्होंने अभी कहा कि रात में बिजली बाधित होने पर सुरक्षा एवं पेयजल जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजू जायसवाल ने कहा कि अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए एवं विद्युत व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग हेतु प्रशासन विद्युत विभाग एवं व्यापारी संगठनों की संयुक्त बैठक प्रतिमाह कराई जाए। सिद्धार्थ सांवरिया, टीपू अली, विनय जायसवाल ने कहा कि खराब ट्रांसफार्मरों को 24 घंटे के अंदर बदलने की अनिवार्य व्यवस्था लागू की जाए। और लो वोल्टेज की समस्या को तत्काल दूर किया जाए। दिनेश सिंह, अभिषेक साहू, प्रतीक केसरी ने कहा कि नगर में स्थित विद्युत पोल एवं जर्जर तार जो बहुत नीचे तक लटक रहे हैं बड़े हादसे का सबब है उसे तत्काल ठीक कराया जाए अन्यथा कोई भीषण दुर्घटना हो सकती है पूर्व में दरोगा जी की गली में तारों में आग लग जाने के कारण भारी क्षति हुई थी। उन्होंने अपने संयुक्त बयान में यह भी कहा कि पूर्व में खेतों में लंबे लटकते तार टूट जाने के कारण कई जगहों पर धान एवं गेहूं की फसल नष्ट हो चुकी है। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से कौशल शर्मा ,प्रशांत जैन, राजू जायसवाल, सिद्धार्थ सांवरिया, टीपू अली, विनय जायसवाल, दिनेश सिंह, प्रतीक केसरी अभिषेक साहू आदि लोगों उपस्थित रहे।