Sonbhadra News : छठ व्रतियों की सेवा में लगा रहा भारतीय युवा संगठन समिति
समिति द्वारा छठ व्रतियों में किया गया फल वितरित

सोनभद्र
11:55 AM, November 8, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। आस्था का महापर्व एवं सूर्य उपासना का महाव्रत छठ पूजन के अवसर पर छठ घाट गुलजार रहा।छठ व्रतियों की सेवा में समर्पित भारतीय युवा संगठन समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा सभी मार्गों की सफाई सहित पानी छिड़काव कराया गया था।
समिति के नाम एक अलग से सेल्फी प्वाइंट बनाई गई थी।पूरी रात समिति के लोग श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहे। गुरुवार को महाव्रत के तीसरे दिन व्रती महिलाओं का हुजूम छठ माता का गीत " काँच ही बांस के बहँगीया,बहँगी लचकत जाय"आदि गीतों को गाते छठ घाट पहुँचे।छठ घाट का दृश्य देखने लायक थी।समिति के संरक्षक अजय कुमार रजक की ओर से सभी छठ व्रतियों को एक थैले में पांच प्रकार के फल तथा पूजन सामग्री समिति के सदस्यों द्वारा वितरित किया गया। इस मौके पर समिति के लखन कन्नौजिया, पंकज कन्नौजिया, बबलू चौधरी, संजय कन्नौजिया, विकास कुमार,शक्ति कन्नौजिया, अभिषेक कन्नौजिया, नीतेश कन्नौजिया, राकेश जायसवाल, अंशु इत्यादि मौजूद रहे।




