Sonbhadra News :धूमधाम से मनाई गई स्वतंत्रता दिवस, दुद्धी एसडीएम पहुंचे बच्चों के बीच, देशभक्ति गानों की गूंज
धूमधाम से मनाई गई स्वतंत्रता दिवस, दुद्धी एसडीएम पहुंचे बच्चों के बीच, देशभक्ति गानों से गूंज

sonbhadra
4:15 PM, August 16, 2026
धूमधाम से मनाई गई स्वतंत्रता दिवस, दुद्धी एसडीएम पहुंचे बच्चों के बीच, देशभक्ति गानों से गूंज
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी तहसील मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाई गई। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दुद्धी तहसील परिसर को तिरंगा रंग से सजाया गया तथा तहसील परिसर में ही सेल्फी पॉइंट बनायीं गई थी जो आकर्षण केंद्र बनी रही। दुद्धी तहसील परिसर में एसडीएम अशोक गुप्ता ने निर्धारित पोशाक में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद तहसील सभागार में संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में स्थानीय बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद एसडीएम अशोक गुप्ता स्वयं बच्चों संग सेल्फी पॉइंट आकर फोटो खिचवाई। एसडीएम को अपने बीच पाकर बच्चों के खुशी का ठिकाना न रहा।इसी तरह कचहरी परिसर में सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने ध्वजारोहण किया जबकि दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय ने दुद्धी बार में ध्वजारोहण किया। इसके बाद डॉ राजेंद्र प्रसाद हॉल में संयुक्त रूप से संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी तरह बी आर सी परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम तथा विकास खंड कार्यालय परिसर में खंड विकास अधिकारी डॉ जीतेन्द्र नाथ दूबे, राजकीय महविद्यालय में प्राचार्य डॉ राजेश भारती, राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अजय सिंह, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शोभा यादव, दुद्धी कोतवाली में डीएसपी विनय प्रभाकर साहनी, राजकीय आई टी आई में प्रधानाचार्य रविंद्र पटेल जबकि सोनाँचल इंटर कॉलेज में प्रबंधक आर पी श्रीवास्तव ने झंडा फहराया।
इनसेट -
तहसील में बना सेल्फी पॉइंट बना रहा आकर्षण का केंद्र
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी तहसील परिसर में एसडीएम अशोक गुप्ता द्वारा पहली बार बनवाई गई सेल्फी पॉइंट आकर्षण का केंद्र बना रहा। भारत के राष्ट्रीय झंडे की रंग में बना सेल्फी पॉइंट लोगों को दो दिनों से अपनी ओर आकर्षित करता रहा और लोग खूब सेल्फी लेते हुए इस पहल की सराहना करते हुए सुनें गए। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ही सेल्फी पॉइंट को चालू कर दिया गया जो आकर्षक केंद्र बना रहा और स्वतंत्रता दिवस के दिन दिनभर सेल्फी लेते रहें।




