Sonbhadra News : दी आर्यांस एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
दी आर्यांस एकेडमी में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।

sonbhadra
9:30 PM, August 16, 2026
सोनभद्र । दी आर्यांस एकेडमी में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान द्वारा ध्वजारोहण किया गया । जिसके बाद बच्चों ने राष्ट्रगान गया। ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। बच्चों ने महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस ,भगत सिंह, सरदार वल्लभभाई पटेल व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए अपने नित्य व नाटक के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी। छात्रों के द्वारा देश रंगीला, इंडिया वाले, वतन याद करेगा, हम सब हिंदुस्तानी, तेरी गंगा बहती रहे जैसे देश भक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया जो सभी को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या चित्रा जालान ने सभी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।वहीं प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान ने सभी बच्चों को अपनी परंपरा व संस्कारों से जुड़ने की बात कही व बताया कि हम कितना भी उन्नति कर लें हमें अपने संस्कारों को नहीं भूलना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकगण प्रियंका चौबे, सुषमा पांडे, निशा चौबे, प्रतिमा चौबे, सुमन जायसवाल, यासमीन, नेहा पांडे, अपर्णा जायसवाल पूजा काजल उमाकांत दुबे, महेश त्रिपाठी, योगेश नारायण, तिलक दीक्षित हरिओम पांडे, काजल धर्मेंद्र पांडे वह भारी संख्या में विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।




