Sonbhadra news : अमवार क्षेत्र में बुखार का बढ़ता प्रकोप, स्वास्थ्य टीम भेजने की मांग
दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के अमवार और आसपास के गांवों में इन दिनों बुखार के बढ़ते मामलों से ग्रामीणों में चिंता है।

sonbhadra
9:30 AM, August 18, 2026
राजा (संवाददाता)
अमवार। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के अमवार और आसपास के गांवों में इन दिनों बुखार के बढ़ते मामलों से ग्रामीणों में चिंता है। ग्रामीणों के अनुसार कई परिवारों में बच्चे, युवा और बुजुर्ग तेज बुखार व शरीर में दर्द की शिकायत से परेशान हैं। कुछ परिवारों में एक से अधिक सदस्यों के बीमार होने की बात भी सामने आ रही है।
बढ़ते मामलों को देखते हुए ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से अमवार क्षेत्र में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाने और चिकित्सकीय टीम भेजकर गांवों में जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते जांच होने से बुखार के कारणों की पहचान की जा सकेगी और गंभीर बीमारी की आशंका होने पर आवश्यक उपचार शुरू किया जा सकेगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच के साथ आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा लोगों को बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम जल्द क्षेत्र में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले, ताकि बीमारी के बढ़ते मामलों पर समय रहते प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।




