Sonbhadra News : मरीजों की बढ़ी सहूलियतें, 6 नई एंबुलेंस को डीएम ने हरी झंडी दिखा किया रवाना
घायलों, मरीजों और प्रसूताओं को अब अस्पताल पहुंचने में सहूलियतें मिलेंगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को छह नई एंबुलेंस मिली है। पुराने और खटारा हो चुके एम्बुलेंस के स्थान पर इसका इस्तेमाल किया जाएगा.....

हरी झंडी दिखाकर नई एंबुलेंस को रवाना करते हैं डीएम, एसपी, सीडीओ व सीएमओ
sonbhadra
7:12 AM, April 6, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । घायलों, मरीजों और प्रसूताओं को अब अस्पताल पहुंचने में सहूलियतें मिलेंगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को छह नई एंबुलेंस मिली है। पुराने और खटारा हो चुके एम्बुलेंस के स्थान पर इसका इस्तेमाल किया जाएगा। शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम, एसपी, सीडीओ व सीएमओ ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर नई 6 एंबुलेंस को रवाना किया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 102 सेवा की 22 और 108 सेवा की 24 एंबुलेंस हैं। काफी पुरानी हाेने के चलते कई वाहनों को समय से मरीजों तक पहुंचने और उन्हें अस्पताल लाने में देरी होती है। कई बार यह वाहन खराब हाेने के कारण मंजिल तक नहीं पहुंच पाते। उनके उपकरणों में भी दिक्कतें आने लगी हैं। महंगे मेंटनेंस को देखते हुए विभाग ने 108 सेवा की 11 और 102 सेवा की 15 एंबुलेंस को बदलने का निर्णय लिया है। इसी के तहत छह एंबुलेंस की पहली खेप जिले को मिली है। पुराने वाहनों की अपेक्षा आधुनिक सुविधाओं से लैस नए एंबुलेंस से मरीजों को बेहतर प्राथमिक उपचार मुहैया कराना आसान होगा। कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम बद्रीनाथ सिंह ने नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डीएम बी0एन0 सिंह ने कहा कि "पुरानी एंबुलेंस के स्थान पर नई एंबुलेंस संचालित होने से मरीजों को कम समय में बेहतर सेवा मिल सकेगी।"
इस मौके पर एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ जागृति अवस्थी, सीएमओ डॉ0 अश्वनी कुमार, एसीएमओ डॉ0 आरजी यादव, अपर सुचना अधिकारी विनय सिंह, एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी आकाश गौरव, मो0 एखलाख बेग, ईएमटी सुनील कुमार, अंजली मौर्य, और पायलट सुभाष चंद्र मौर्य, मोहम्मद सलाम, गुड्डू पाल, अमरीश, राजेश, अनमोल आदि मौजूद रहे।



