Sonbhadra News : जनजातीय सांस्कृतिक करमा पूजा महोत्सव एवं राधा कृष्ण बाल संस्कार केन्द्र का उद्घाटन
नोकिले सरीया के बीच में लाकर लगभग 15 से 20 मिनट तक वैसे ही रखते हुए पूजा पाठ करते रहे। पूजा संपन्न होने पर सरिया सकुशल जीभ से बाहर निकाला गया ।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन ब्लाक के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के टोला कानोपान में जनजातीय सांस्कृतिक करमा पूजा महोत्सव एव राधा कृष्ण बाल संस्कार केन्द्र का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।
सोमवार को दोपहर चोपन ब्लाक के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के टोला कानोपान में जनजातीय सांस्कृतिक करमा पूजा महोत्सव एव राधा कृष्ण बाल संस्कार केन्द्र का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सतेंद्र सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम एव संजीव सिंह गोंड समाज कल्याण राज्यमंत्री रहें । जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जीत सिंह खरवार (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) उपाध्यक्ष - अनूसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग उप्र शासन रहे।
जहां मुख्य अतिथियों द्वारा सर्व प्रथम बड़ा देव मंदिर में विधिवत पूजा पाठ किया गया और बाद में आदिवासी वनवासी ग्रामीण पुजारी द्वारा पूजा पाठ के क्रम में त्रिशूल रूपी आकार के नोकिले लगभग एक मीटर लम्बे सरिया से पुजारी द्वारा अपने जीभ को छेद कर दिया और नोकिले सरीया के बीच में लाकर लगभग 15 से 20 मिनट तक वैसे ही रखते हुए पूजा पाठ करते रहे। पूजा संपन्न होने पर सरिया सकुशल जीभ से बाहर निकाला गया । इस दौरान आदिवासी वनवासी जनजातीय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। जहां आदिवासी जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव में सांस्कृतिक करमा नृत्य प्रस्तुत किया गया । जिसमें आसपास के क्षेत्रीय आदिवासी वनवासी ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर एसडीएम ओबरा रवि कुमार पासवान, शम्भूनाथ गोंड बीडियो चोपन अजीत यादव, एडीओ पंचायत चोपन काशी नाथ ठाकुर, प्रल्हाद चेरो प्रधान कोटा, शारदा सिंह खरवार, संजीव कुमार त्रिपाठी, आनंद, विमल शिवम्, रविन्द्र, शिव प्रसाद, रामलखन मौजूद रहे। सुरक्षा में उपनिरीक्षक विनोद यादव के साथ चोपन पुलिस भी मुस्तैदी से डटी रही ।