Sonbhadra News : कोन में राजकीय बीज भण्डार का उद्धाटन, किसानों में हर्ष
क्षेत्र के किसान लंबे समय से राजकीय बीज भंडार खोलने की मांग कर रहे थे। जिसे गंभीरता से लेते हुए ब्लॉक प्रमुख व खंड विकास अधिकारी के अथक प्रयास से कोन में राजकीय बीज भंडार का शुभारंभ किया गया ।

sonbhadra
5:40 PM, October 1, 2024
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
● राजकीय कृषि बीज भंडार का ब्लाक प्रमुख ने किया उद्घाटन
कोन (सोनभद्र) । विकास खण्ड कोन के लगभग 31 ग्राम पंचायत के किसान लंबे समय से राजकीय बीज भंडार खोलने की मांग कर रहे थे। जिसे गंभीरता से लेते हुए ब्लॉक प्रमुख रुबी मिश्रा व खंड विकास अधिकारी डा. जीतेंद्र नाथ दुबे के अथक प्रयास से कोन में राजकीय बीज भण्डार खोला गया । राजकीय बीज भण्डार खेमपुर कोन में स्थित सरकारी भवन (यात्री शेड) में कृषि विभाग के सहयोग से खोला गया । जिसका उद्धाटन ब्लॉक प्रमुख रुबी मिश्रा व खण्ड विकास अधिकारी डा.जीतेंद्र नाथ दुबे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर उपस्थित दर्जनों किसानों को नि:शुल्क सरसों का बीज भी वितरण किया गया। बतादे कि नवसृजित विकास खण्ड कोन आज भी अस्थायी रुप से पंचायत भवन मे संचालित है जहां जगह की काफी अभाव है। जिसके कारण बीज के लिए आज भी क्षेत्र के किसानों को चोपन जाना पडता था परन्तु सोमवार को खेमपुर कोन मे राजकीय कृषि बीज भंडार का उद्घाटन होते ही किसानों मे हर्ष देखा जा रहा है। उद्धाटन समारोह मे ब्लॉक प्रमुख रुबी मिश्रा ने किसानों को संबोधित करते हुये कही कि सरकार द्वारा किसानों के लिए सब्सिडी पर खाद बीज के अलावा तमाम कृषि यंत्र ,सोलर समरसेबल दिया जा रहा है, जिसका लाभ क्षेत्र के किसानों को अब आसानी से मिल पायेगा। इसके अलावा कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को मिलने वाली तमाम सुविधाएं फसल बीमा,किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्र समेत तमाम सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दिये। इस मौके पर प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल, ग्राम प्रधान खेमपुर सरफराज,वरिष्ठ प्रोविधिक सहायक शुभम सिंह, सहायक विकास अधिकारी कृषि चोपन पंकज यादव, सभा का संचालन स.वि.अ. कृषि कोन विकास ने किया इस मौके पर सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।




