Sonbhadra News : ओबरा में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों द्वारा सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया।

news-img

sonbhadra

5:50 PM, March 11, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

घनश्याम पांडे (संवाददाता) 

ओबरा (सोनभद्र)। स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा सोनभद्र में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों द्वारा सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय खैराटिया, सेक्टर नौ, ओबरा सोनभद्र में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) प्रमोद कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। शिविर के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर (डॉ) प्रमोद कुमार ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। यह केवल सेवा का कार्यक्रम नहीं, बल्कि नेतृत्व, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाने वाली जीवनशाला है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका अदा करे l विशिष्ट अतिथि प्रो. राधाकांत पांडेय ने कहा कि इस सप्त दिवसीय विशेष शिविर के माध्यम से स्वयंसेवक स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति एवं साक्षरता जैसे सामाजिक विषयों पर जनजागरूकता अभियान चलाएंगे। सात दिनों तक स्वयंसेवक चयनित क्षेत्र में श्रमदान एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश देंगे। कार्यक्रम अधिकारी और एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ सचिन कुमार ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रत्येक दिन प्रातःकालीन व्यायाम, योग, बौद्धिक सत्र तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वयंसेवकों ने “नॉट मी बट यू” के आदर्श वाक्य को आत्मसात करते हुए पूर्ण समर्पण के साथ सेवा कार्य करने का संकल्प लिया l

संचालन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी अंजलि मिश्रा ने किया। स्वागत भाषण डा. संघमित्रा ने तथा शिविर की कार्य योजना डा. सचिन कुमार ने तथा आभार ज्ञापन डा. आलोक यादव ने प्रस्तुत किया। उक्त कार्यक्रम में डॉ. संतोष कुमार सैनी, डॉ उपेंद्र कुमार, डॉ राजेश प्रसाद, डॉ विनोद बहादुर सिंह, डा. वैशाली शुक्ला कार्यालय अधीक्षक राजेश्वर रंजन, धर्मेंद्र, महेश पांडेय, सरफुद्दीन, मनीष, अभिषेक, प्रिंस शर्मा, अक्षय, नीरज, सूरज, नित्या, सुमेधा, खुशी, आंचल, वर्षा, काजल, सैजल, निहारिका, नंदिनी, निगम, अक्षय, सिमपी, पायल, प्रियंका, खुशबु, आकांक्षा, प्रीति, मनीषा आदि भारी संख्या में 200 छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.