Sonbhadra news : मुकुट पूजन के साथ बीजपुर में रामलीला मंचन का भब्य शुभारंभ
स्थानीय बाजार में सब्जी मंडी स्थिति दुर्गापूजा पंडाल में शुक्रवार की शाम मुकुट पूजन के साथ जीवंत रामलीला मंचन के लिए मंच का भब्य उद्दघाटन हुआ।

sonbhadra
10:31 AM, September 20, 2025
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर(सोनभद्र) स्थानीय बाजार में सब्जी मंडी स्थिति दुर्गापूजा पंडाल में शुक्रवार की शाम मुकुट पूजन के साथ जीवंत रामलीला मंचन के लिए मंच का भब्य उद्दघाटन मुख्य अतिथि अजीरेश्वर धाम परमार्थ जनसेवा ट्रस्ट अध्यक्ष एवं न्यासकर्ता राजेन्द्र सिंह बघेल सह अतिथि ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोंड बरिष्ट समाजसेवी जे एन चौरसिया आरके सिंह एंव प्रभारी निरीक्षक थाना बीजपुर नरेंद्र कुमार सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदार यादव ने सर्व प्रथम मंच पर फीता काट मुकुट पूजन कर आरम्भ कराया।कार्यक्रम से पूर्व दुर्गापूजा एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष विजेंदर उर्फ बग्गा सिंह तथा अन्य पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को बैज लगा माल्यार्पण के साथ अंग वस्त्र भेंट कर आदर पूर्वक सम्मानित किया।इस अवसर पर श्री राजेन्द्र सिंह बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श पर चल कर समाज का मार्गदर्शन करना ही मानव का परम कर्तब्य है। उन्हों ने कहा कि रामलीला प्रत्येक ब्यक्ति के जीवन में परिवार और समाज को जीवन जीने की कला सिखाती है इस लिए रामलीला देखना चाहिए।ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोंड ने भी प्रत्येक ब्यक्ति को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चल कर जीवन को धन्य बनाने का संकल्प लिया।प्रखर वक्ता जे एन चौरसिया ने बीजपुर में 41 वर्षों से लगातार चल रही रामलीला के परम्परा को कायम रखने के लिए बाजार और क्षेत्र वासियों का आभार प्रकट किया और हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर डा०गिरिजा शंकर पांडेय, लल्लन सिंह, जशवंत सिंह, प्रेमचंद गुप्ता, गणेश शर्मा, ईश्वर प्रसाद गर्ग, विनोद गर्ग, मुन्ना प्रसाद, अशोक चौरसिया, बृजकिशोर गुप्ता, रविन्द्र गुप्ता, उमेश सिंह, सीताराम शर्मा, राजेश सिंह, भोला पांडेय, नागेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में सुरक्षा ब्यवस्था में लगे पुलिस पीएसी के जवान ग्रामीण महिलाएं पुरुष बच्चे मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक धनन्जय कुमार शर्मा ने किया।




