Sonbhadra News : नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत विधायक द्वारा कराए गए 16 कार्यों का लोकार्पण

शनिवार को घोरावल विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य ने नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में क्षेत्र पंचायत निधि एवं विधायक नीति द्वारा कराए गए 16 कार्यों का लोकार्पण किया गया।

news-img

sonbhadra

9:14 PM, April 18, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)

करमा (सोनभद्र) । विकासखंड करमा के सभागार में शनिवार को घोरावल विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य ने नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत विकास खंड के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में क्षेत्र पंचायत निधि एवं विधायक नीति द्वारा कराए गए 16 कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही विधायक ने राष्ट्रीय राज्य आजीविका मिशन के तहत 32 उत्पादक समूहों की इकाई का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। इस मौके पर विकास खंड करमा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्राम पंचायतों के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूह की महिलाओं और प्रधानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं स्वावलंबी बनाने की दिशा में चल रहे प्रयास को बताते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार धन उपलब्ध करा रही है और वे समूह के माध्यम से अपनी आजीविका चलाकर परिवार का भ रण पोषण कर सकती हैं।आगे उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार नारियों को आगे बढ़ाने के लिए विधेयक बिल पास करना चाहती थी जिसे विपक्षी दलों ने पास नहीं होने दिया ।अब भाजपा चट्टी चौराहो पर इसे उजागर करने का काम करेगी ।महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए स्वावलंबन की दिशा में सरकार हमेशा काम कर रही है ।खंड विकास अधिकारी गुरु शरन श्रीवास्तव ने शासन द्वारा जारी जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए समूह की महिलाओं का आह्वान किया कि वे जनता की समस्याओं को ब्लॉक तक पहुंचाएं और शासन की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें ।वृद्धा, विधवा , दिव्यांग पेंशन, सामूहिक विवाह योजना, आवास जैसी तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वाली संगीता पटेल, रानू सिंह, मंजू मौर्य जानकी सरोज ,मधुबाला ,गीता प्रियंका, इंदू, सीमा , समेत दर्जनों महिलाओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया ।उक्त अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सीमा देवी ,मंडल अध्यक्ष आशुतोष सिंह, विशाल सिंह, मंजू गिरी , गुड़िया देवी ,रविंद्र बहादुर सिंह , ए , डी, ओ, पंचायत पंचायत बृजेश कुमार सिंह ,सुनील कुमार ,ऋषि कुमार ,श्याम बिहारी, अजय कुमार पासवान ,विकास विश्वकर्मा प्रमुख प्रतिनिधि राम आधार, रंजन मौर्य ,जगदीश कुमार, अनूप कुमार सिंह ,अमरनाथ मौर्या, समेत सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विंध्यवासिनी मिश्र लहरी ने किया।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.