Sonbhadra News : कोन में रामनवमी पर रामभक्तो ने निकाला भव्य झांकी व जुलूस
प्रत्येक वर्ष की भांति रामनवमी के पावन अवसर पर कोन बस्ती में स्थित हनुमान मंदिर से श्री राम झांकी के साथ विकास खण्ड के लगभग कई गाँव में झांकी निकाला गया।

sonbhadra
5:42 PM, March 27, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० जय श्री राम की नारा से घंटों गुजता रहा कोन
कोन (सोनभद्र) । प्रत्येक वर्ष की भांति रामनवमी के पावन अवसर पर कोन बस्ती में स्थित हनुमान मंदिर से श्री राम झांकी के साथ विकास खण्ड के लगभग सभी गांव घघिया खरौंधी, खेतकटवा, कोन रोरवा, कचनरवा, चेरवाडीह, चांचीकला, नकतवार कुडवा से हजारों की संख्या में जुलूस के साथ कोन हनुमान मंदिर पर एकजुट होकर समिति के नेतृत्व में भव्य जुलूस कोन हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे कोन बस्ती होते हुए देवी मंदिर खेतकटवा, मोहिउद्दीनपुर, बसस्टैंड घूमते हुए देर सायं पुनः हनुमान मंदिर पर समापन किया गया, जुलूस में मुख्य रूप से, प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्रा, सुशील चतुर्वेदी, विकास जायसवाल, अरविंद सिंह, ग्राम प्रधान संतोष पासवान, राकेश तिवारी, प्रमोद जायसवाल, प्रभाष पाण्डेय, अनुज तिवारी, दिनेश गुप्ता, सुशील जायसवाल, बृज कुमार जायसवाल, सुमेर शर्मा, विजय शंकर जायसवाल,मिथिलेश गुप्ता, हरिशंकर वर्मा, हृदय निवास पाण्डेय ,विनय कन्नौजिया,डा विनोद गुप्ता समेत हजारों रामभक्त शामिल रहे, पूरे जुलूस में शांति व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहीं।




