Sonbhadra News : आगामी धनतेरस, दीपावली त्योहारों के मद्देनजर पुलिस एलर्ट,सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने के निर्देश
साथ ही साथ गलियों में उपर लगे हुए तिरपाल, प्लास्टिक को हटाने के लिए सख्त निर्देशित किया ताकि पर्व पर किसी भी तरह का छिनेंगी, चोरी से बचा जा सके इस मौके पर थाना निरीक्षक रविकांत मिश्रा समेत फोर्स मौजूद

sonbhadra
8:58 PM, November 2, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। आगामी धनतेरस, दीपावली पर्व में सुरक्षा के मध्य नजर आज देर शाम लगभग 6:00 बजे क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत मां काली मंदिर तिराहा, बैंक रोड, सब्जी मंडी, ज्वेलरी के दुकान समेत कई गलियों का मुआयना करके दुकानदारों से दुकान में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने तथा दुकान में पैसा नहीं रखने के साथ-साथ अधिक पैसा को दिन के उजाले में स्थानीय पुलिस का सहयोग लेकर सुरक्षित बैंक में रखने की बात कही। साथ ही साथ गलियों में उपर लगे हुए तिरपाल, प्लास्टिक को हटाने के लिए सख्त निर्देशित किया ताकि पर्व पर किसी भी तरह का छिनेंगी, चोरी से बचा जा सके इस मौके पर थाना निरीक्षक रविकांत मिश्रा समेत फोर्स मौजूद थे।




