Sonbhadra News : आगामी त्योहारों को देखते हुए सीओ ने डीजे संचालकों के साथ बैठक
सीओ सीटी द्वारा डीजे संचालकों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित ध्वनि सीमा एवं समय-सीमा का पालन करते हुए ही डीजे का संचालन किया जाए तथा किसी भी प्रकार से ध्वनि प्रदूषण न किया जाए।

sonbhadra
8:24 PM, September 28, 2026
- त्योहारों के दौरान ध्वनि मानकों एवं कानून-व्यवस्था के संबंध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
शांतनु कुमार
सोनभद्र। गामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस अभी से अपनी रणनीति तथा सोनभद्र कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सीओ रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर डीजे संचालकों के साथ बैठक की गई। बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान डीजे संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सीओ सीटी द्वारा डीजे संचालकों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित ध्वनि सीमा एवं समय-सीमा का पालन करते हुए ही डीजे का संचालन किया जाए तथा किसी भी प्रकार से ध्वनि प्रदूषण न किया जाए। साथ ही धार्मिक/सार्वजनिक आयोजनों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने, भड़काऊ अथवा विवादित गीत/सामग्री का प्रसारण न करने तथा यातायात एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित न होने देने के संबंध में भी निर्देशित किया गया।
बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह एवं थाना के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सभी डीजे संचालकों को शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने तथा पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।




