आज सुबह चुर्क तिराहे पर चुर्क क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की 100 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग कर समाज को महिला सुरक्षा का सशक्त संदेश दिया। दौड़ के दौरान एसपी अभिषेक वर्मा और सीओ यातायात डॉ0 चारु द्विवेदी ने छात्राओं के साथ दौड़ कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं प्रतिभागियों ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण ही राष्ट्र सशक्तिकरण जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से समाज में जागरूकता का संचार किया। वहीं दौड़ में जय ज्योति इंटर कॉलेज तीनों छात्राएं क्रमशः कंचन शर्मा प्रथम, चांदनी पाल द्वितीय और कंचन तृतीय स्थान पर रही। जिन्हें पुलिस लाइन में एसपी ने शील्ड, प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।