Sonbhadra News: इं. निखिल चतुर्वेदी ने संभाला महाप्रबंधक (प्रशासन) का कार्यभार, कर्मचारी संघ ने किया स्वागत
ओबरा तापीय परियोजना में इं. निखिल चतुर्वेदी ने महाप्रबंधक (प्रशासन) का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र)। ओबरा तापीय परियोजना में इं. निखिल चतुर्वेदी ने महाप्रबंधक (प्रशासन) का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार संभालने पर उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ की ओबरा शाखा ने स्वागत समारोह आयोजित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान संघ के क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप कुमार कनौजिया और क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार साहू ने संयुक्त रूप से बधाई संदेश जारी करते हुए कहा कि इं. निखिल चतुर्वेदी का प्रशासनिक दायित्व संभालना परियोजना तथा कर्मचारियों के लिए सकारात्मक और महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव, प्रशासनिक दक्षता और दूरदर्शी नेतृत्व से परियोजना की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी तथा विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की जा सकेंगी।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि उनके तकनीकी ज्ञान और नेतृत्व क्षमता से ओबरा तापीय परियोजना को नई दिशा और गति मिलेगी। साथ ही कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने से परियोजना के विकास को भी मजबूती मिलेगी।
उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने इं. निखिल चतुर्वेदी के सफल एवं उपलब्धिपूर्ण कार्यकाल की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में परियोजना नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार साहू, क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप कुमार कनौजिया के अलावा यशपाल सिंह, विनोद यादव, शिवम सिंह तथा सौम्या चक्रवर्ती सहित अन्य कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबर
अपना जिला