Sonbhadra News : दुद्धी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक, होली व जुम्मे के दिन अराजक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

आगामी त्यौहार होली व रमजान माह के दृष्टिगत सोमवार को दुद्धी महिला थाना परिसर में शान्ति समिति की बैठक धर्मगुरुओं, प्रबुद्धजनो,गणमान्य/संभ्रांत व्यक्तियों के साथ सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएम

news-img

शांति समिति के बैठक में डीएम व एसपी

sonbhadra

8:20 PM, March 10, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

रमेश यादव (संवाददाता )

दुद्धी, सोनभद्र। आगामी त्यौहार होली व रमजान माह के दृष्टिगत सोमवार को दुद्धी महिला थाना परिसर में शान्ति समिति की बैठक धर्मगुरुओं, प्रबुद्धजनो,गणमान्य/संभ्रांत व्यक्तियों के साथ सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी बी.एन.सिंह ने की साथ में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा उपस्थित रहे।शांति समिति के बैठक में दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं एवं गणमान्य/संभ्रांत व्यक्ति जितेंद्र श्रीवास्तव,कन्हैया लाल अग्रहरि,सुरेंद्र अग्रहरि,दिलीप पांडेय,कल्लन खान,सैफुल्ला आदि ने शुक्रवार को होने वाली होली और जुम्मे की नमाज की तैयारी सहित इस दौरान आ रही समस्याओं में बिजली, पानी,सड़क जाम और चिकित्सीय सुविधा आदि के बारे में जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक को अपने विचारों से अवगत कराया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि दुद्धी शांतिप्रिय जगह है और यहां दोनों समुदायों के बीच आपसी सौहार्द कायम है,किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है।दोनों समुदायों से आए विचारों को सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्यौहार को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाए साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें । साथ ही सभी से अनुरोध किया गया कि अपने परिवार व आस-पास के व्यक्तियों को भी प्रेरित एवं जागरूक करें तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग एवं अफवाहों के संबंध में भी लोगो को सचेत/जागरूक रहने हेतु बताया गया । साथ ही जिनके लिए जो समय निर्धारित की गई है उसी समयावधि में त्यौहार को सेलिब्रेट करे।उन्होंने होली के दौरान डीजे पर अश्लील गाना बजाने वाले लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही के निर्देश भी दिए है।इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा दुद्धी शांत जगह है सभी एक दूसरे का सहयोग करते है और त्यौहार भी आपसी भाईचारे के साथ मनाते है।अगर हमारा उद्देश्य अच्छा है तो थोड़ी बहुत उच्च नीच हम लोग अपने स्तर पर रफा -दफा कर सकते है उसको अन्यथा लेने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने नगर पंचायत ,विद्युत विभाग को व्यवस्थाओं को सुचारू रखने का निर्देश दिया है,साथ ही सीएचसी में होली के दिन डॉक्टरों की स्पेशल ड्यूटी लगाने का आश्वासन दिया है। 
इस दौरान उपजिलाधिकारी निखिल यादव,पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप सिंह चंदेल, ईओ भोलानाथ कुशवाहा, सीडीओ विद्युत तीर्थ राज ,प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन,पंकज जायसवाल,सुरेंद्र गुप्ता दीपक शाह,सेराज खान,सोनू खान,तबरेज आलम,फकरुद्दीन,अब्दुला अंसारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.