शिकायतों में राजस्व विभाग की 35, विकास विभाग की 8, विद्युत विभाग की 30, पुलिस विभाग की 10 एवं 7 शिकायतें अन्य प्राप्त हुई। तहसील घोरावल को मुख्य सडक से कनेक्ट करने वाली डेढ किलोमीटर लंबा लिंक मार्ग को बनाने हेतु पीडब्ल्यूडी विभाग को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि तहसील घोरावल के परिसर में क्षेत्राधिकारी पुलिस, सी0ओ0 चकबंदी, ग्राम न्यायालय ,सब रजिस्टार ऑफिस पूर्ति निरीक्षक कार्यालय आदि भी संचालित है। दिन प्रतिदिन के कार्यों हेतु लगभग 2000 लोगों का आना-जाना तहसील परिसर में रहता है। इस समस्या को देखते हुए सडक के निर्माण हेतु निर्देशित किया गया। मौके पर अधिशासी अभियंता को भेज कर सर्वे भी कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी घोरावल ने 90 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 12 मामलें निस्तारित किये गये और 04 टीम को क्षेत्र में भेजकर 04 प्रकरण को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 16 मामले निस्तारित हुए, बाकी 74 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमेन्त कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पंकज कुमार राय, परियोजना अधिकारी डूडा सुधांशु शेखर शर्मा, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।