Sonbhadra News : हर हाल में अप्रैल तक करा लें फॉर्मर रजिस्ट्री, नहीं रुक जाएगा किसान सम्मान निधि और कृषि संबंधी योजनाएं - डीएम
फार्मर रजिस्ट्री किसानों के लिए सपना बना हुआ है। करीब एक डेढ़ से अधिक समय से चल रही फार्मर रजिस्ट्री में अभी तक जिले के पांचों तहसीलों में करीब 60 प्रतिशत किसान ही सरकार की योजनाओं का लाभलेने के.....

जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह....
sonbhadra
9:49 PM, April 2, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
० ग्राम पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ने हेतु कृषक बन्धुओं का लगया जायेगा कैंम्प - जिलाधिकारी
० पात्र कृषक बन्धुओं को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ा जायेगा - जिलाधिकारी
सोनभद्र । फार्मर रजिस्ट्री किसानों के लिए सपना बना हुआ है। करीब एक डेढ़ से अधिक समय से चल रही फार्मर रजिस्ट्री में अभी तक जिले के पांचों तहसीलों में करीब 60 प्रतिशत किसान ही सरकार की योजनाओं का लाभलेने के लिए अर्हता प्राप्त कर पाए हैं। अभी 40 प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। यदि अप्रैल तक इन बचे किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं हुई तो उनकी किसान सम्मान निधि बंद हो जाएगी साथ ही अन्य कृषि योजनाओं का भी लाभ बंद कर दिया जाएगा।
इस संबंध में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने बताया कि "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री को व्यापक स्तर पर लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में ग्राम पंचायत में विशेष शिविर आयोजित कर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ा जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान इस योजना से वंचित न रहे। जिलाधिकारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिया है कि राज्य सरकार फार्मर रजिस्ट्री को कृषि क्षेत्र में एकीकृत लाभ वितरण प्रणाली के रूप में विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि जिससे किसान विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही पहचान के आधार पर सरल और व्यवस्थित तरीके से प्राप्त कर सके। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं में यदि लाभार्थियों के नाम या अभिलेखों में कोई त्रुटि अथवा असंगति है, तो उसे आधार से लिंक कर प्राथमिकता के आधार पर संशोधित किया जाए। इसके साथ ही प्रत्येक पात्र किसान को किसान पहचान पत्र बनवाना सुनिश्चित किया जाए।"
डीएम बी0एन0 सिंह ने बताया कि "कृषि विभाग अपनी सभी योजनाओं को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ने के लिए आवश्यक तकनीकी व्यवस्था निर्धारित समय सीमा में तैयार करें और विभागीय पोर्टल को 1 मई 2026 तक पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाया जाए साथ ही उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता एवं लघु सिंचाई जैसे सहयोगी विभाग 31 मई 2026 तक आवश्यक तैयारियां पूरी कर कृषि विभाग के साथ समन्वय स्थापित करें, ताकि सभी विभागों में एक समान व्यवस्था लागू हो सके। जिन कृषक बन्धुओं का फार्मर रजिस्ट्री अप्रैल 2026 तक पूरा नहीं होगा, उन्हें किसान सम्मान निधि और अन्य कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।"



