Sonbhadra News : जमीनी विवाद में प्रशासन के सामने ही दो पक्ष भिड़े, चले लाठी डंडे
बभनी थाना क्षेत्र के घघरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर प्रशासन के सामने दोनों पक्ष भीड़ गये। देखते ही देखते लाठी डंडे भी चलने लगे।पुलिस ने मारपीट करने वाले को शांतिभंग में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया

sonbhadra
7:52 PM, February 12, 2026
राजेश कुमार (संवाददाता)
बभनी (सोनभद्र) । बभनी थाना क्षेत्र के घघरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर प्रशासन के सामने दोनों पक्ष भीड़ गये। देखते ही देखते लाठी डंडे भी चलने लगे। हालांकि पुलिस ने मारपीट करने वाले को शांतिभंग में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। तीन दिन पूर्व घघरी गांव में जमीन कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। हैरानी की बात यह रही कि यह झड़प पुलिस और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में हुई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि प्रशासन की टीम मौके पर जमीन संबंधी विवाद की जांच और निस्तारण के लिए पहुंची थी। इसी दौरान कहासुनी बढ़ी और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। राजस्व की टीम जमीन नाप करने गई थी वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और संबंधित पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करने में लगी है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया है।इस संबंध में जब प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मामला तीन दिन पहले का इसमें शांति भंग में कार्रवाई की गई है।




