विसर्जन से पूर्व रात में देवी जागरण व झांकी का मनमोहक कार्यक्रम रहा। हनुमान जी, शिव-पार्वती, महाकाल की आकर्षक सजीव झांकियों का मंचन देखकर नगरवासी आनंदित होते रहे। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, इंस्पेक्टर क्राइम समशेर यादव, एसआई सुरेंद्र सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी अजय श्रीवास्तव के अलावा भारी फोर्स तैनात रही। इसके बाद नगर भ्रमण मे प्रमुख रूप से महाविघ्नेश्वर पूजा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार, संयोजक शिप्पू अग्रहरि, नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज कुमार, बाबूलाल शर्मा, आचार्य कृष्णानन्द मिश्र, अम्बरीष सिंह, रामानन्द पांडेय, शुभम कुमार लाला, रामआसरे पटेल, अरुण पांडेय, आनंद शुक्ला, अरुण कुमार भोजवाल, नंदलाल, रणजीत पटेल, शिवम उमर, वैभव, प्रमोद अग्रहरि, कार्तिकेय, काव्या, विनायक, अंशुमान अग्रहरि, आरुष अग्रहरि आदि लोग उपस्थित रहे।