Sonbhadra News: नम आंखों से माँ दुर्गा समेत अन्य देवी देवताओ के प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
नवरात्रि मे घोरावल के पूजा पंडाल मे स्थापित सभी प्रतिमाओ का विसर्जन रविवार की रात हरिहवा तालाब मे हुआ। नम आंखों से माता रानी को विदाई दी गई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी रहे ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।





