Sonbhadra News : बीजपुर में ₹3 लाख का अवैध पटाखा बरामद, मुकदमा दर्ज
पुलिस ने बताया कि दोनों दुकानों से बरामद पटाखों के भंडारण के संबंध में कोई वैध प्रपत्र नहीं पाया गया। पटाखों का भंडारण अत्यंत असुरक्षित तरीके से किया गया था, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई थी

sonbhadra
8:49 PM, October 27, 2026
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर (सोनभद्र)। जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बीजपुर पुलिस द्वारा गुरुवार को कस्बा बीजपुर में चेकिंग के दौरान दो दुकानों से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए गए। बरामद पटाखों का कुल वजन 920 किलोग्राम तथा अनुमानित कीमत लगभग ₹3 लाख है।
पुलिस ने रंजीत जायसवाल पुत्र स्वर्गीय धर्मनाथ जायसवाल, निवासी कस्बा बीजपुर की दुकान से 750 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए। जबकि राजेन्द्र गुप्ता पुत्र इंद्रदेव गुप्ता की दुकान से लगभग 170 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि दोनों दुकानों से बरामद पटाखों के भंडारण के संबंध में कोई वैध प्रपत्र नहीं पाया गया। पटाखों का भंडारण अत्यंत असुरक्षित तरीके से किया गया था, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई थी।
उक्त प्रकरण में पुलिस ने थाना बीजपुर पर मु0अ0सं0 119/2026, धारा 9बी(1)(बी) विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




