Sonbhadra News : ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! 806 चालान, 33 वाहन सीज
सड़क सुरक्षा को लेकर सोनभद्र पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ जिलेभर में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए........

sonbhadra
7:00 AM, April 14, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । सड़क सुरक्षा को लेकर सोनभद्र पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ जिलेभर में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सैकड़ों वाहनों का चालान किया, वहीं कई वाहनों को सीज भी किया गया। इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारु द्विवेदी के नेतृत्व में जनपद में विशेष यातायात अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 13 अप्रैल को थाना चोपन के डाला क्षेत्र समेत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान 73 रांग साइड चलने वाले, 10 ड्रिंक एंड ड्राइव, 342 बिना हेलमेट, 4 सीट बेल्ट उल्लंघन, 3 ओवर स्पीड तथा अन्य 374 वाहनों के विरुद्ध चालान किया गया।
इसके अलावा 33 वाहनों को सीज किया गया, जिनमें 29 वाहनों को ट्रैफिक पुलिस एवं 4 वाहनों को संबंधित थानों द्वारा सीज किया गया साथ ही अवैध हूटर और मॉडिफाइड साइलेंसर जैसे नियम विरुद्ध उपकरणों को मौके पर ही उतरवाया गया।



