Sonbhadra News : नया आधार बनवाना हो या फिर करवाना हो संशोधन तो यह खबर आपके लिए...
यदि आप अपना नया आधार बनवाना चाहते हैं या फिर आधार में किसी प्रकार के संशोधन की आवश्यकता है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है।

sonbhadra
6:21 PM, March 28, 2026
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । यदि आप अपना नया आधार बनवाना चाहते हैं या फिर आधार में किसी प्रकार के संशोधन की आवश्यकता है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। कल रविवार को मंडल के सभी आधार केंद्र खुले रहेंगे।अधीक्षक डाकघर मिर्जापुर मंडल द्वारा जारी यह आदेश मिर्जापुर और सोनभद्र जनपद के लोगों के लिए विशेष रूप से की गयी है । अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस मौके का फायदा उठाएं और अपने अपने नजदीकी आधार कार्ड सेंटर पर पहुंचे। इसी कड़ी में कल रविवार को चोपन पोस्ट ऑफ़िस का आधार केंद्र खुला रहेगा।




