Sonbhadra News : यदि आप आवास के लिए किए थे आवेदन तो कर लें चेक, वरना पड़ेगा पछताना
जनपद सोनभद्र के प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को विभिन्न डी०पी०आर० में स्वीकृत लाभार्थी भिन्न-भिन्न कारणों से अपात्र पाये गये है ।

प्रतीकात्मक तस्वीर
sonbhadra
8:40 PM, October 19, 2024
जनपद न्यूज ब्यूरो
सोनभद्र । परियोजना अधिकारी डूडा सोनभद्र ने अवगत कराया है कि जनपद सोनभद्र के प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को विभिन्न डी०पी०आर० में स्वीकृत लाभार्थी भिन्न-भिन्न कारणों से अपात्र पाये गये है, उनकी नगर निकायवार सूची ओबरा 38, रेनूकूट 02 एवं रावर्ट्सगंज 51 संबधित नगर निकाय कार्यालयों के नोटिस बोर्ड एवं जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), सोनभद्र के कार्यालय के नोटस बोर्ड पर चस्पा कर दी गयी है। सबंधित लाभार्थियों को सूचित किया जाता है कि वे उक्त सूची का अवलोकन कर लें और अपनी पात्रता के सम्बन्ध में अपने अभिलेखीय साक्ष्य आगामी 07 कार्य दिवस में अपने सम्बन्धित नगर निकाय में अथवा जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), सोनभद्र कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उक्त समय के बाद किसी भी लाभार्थी का कोई भी दावा मान्य अथवा स्वीकार नहीं होगा और उसको अन्तिम रूप से अपात्र मानते हुये कर्टेलमेन्ट डी०पी०आर० मुख्यालय/शासन को प्रेषित कर दी जायेगी।




