Sonbhadra News : यदि आप जिला अस्पताल जा रहे हो तो यह खबर आपके लिए है.. पढ़िये पूरी खबर
यदि आप जिला अस्पताल इलाज के लिए जा रहे हैं तो हो जायें सावधान । क्योंकि जिला अस्पताल में जेब कतरा कभी भी आपको चूना लगा सकते हैं । यानी सावधानी हटी, दुर्घटना घटी वाली कहावत चरितार्थ हो सकती है।

sonbhadra
11:32 AM, July 10, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र । यदि आप स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय हॉस्पिटल सोनभद्र (जिला अस्पताल) इलाज के लिए जा रहे हैं तो हो जायें सावधान । क्योंकि स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय हॉस्पिटल में जेब कतरा कभी भी आपको चूना लगा सकते हैं । यानी सावधानी हटी, दुर्घटना घटी वाली कहावत चरितार्थ हो सकती है।
ऐसा ही एक मामला 7 जुलाई को प्रकाश में आया, जब स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय हॉस्पिटल सोनभद्र, L2 में एक तीमारदार घनश्याम पांडेय अपने मरीज की पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लगे हुए थे । तीमारदार पर्ची कटवाने के बाद जैसे ही लाइन से बाहर निकला और आधार कार्ड रखने के लिए अपनी पैंट के पिछली जेब में हाथ डाला तो पता चला कि उसका पर्स गायब था। पर्स गायब होते ही तीमारदार के होश उड़ गए। वह भाग कर पास खड़े गार्ड से बताया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई । जिसके बाद उसने मुख्य गेट पर स्थापित पुलिस चौकी पर लिखित शिकायत की। जिसके बाद चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरा देखा, जिसमें तीमारदार के पीछे कई लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं। पुलिस भी आश्वासन देकर चली गयी।
पीड़ित घनश्याम पांडे ने बताया कि वह अपनी पत्नी का इलाज कराने स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय हॉस्पिटल, सोनभद्र (जिला अस्पताल) के L2 आया था जहाँ उसे भर्ती किया गया है । वह पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लगा था, उसी समय किसी ने उसकी जेब से पर्स गायब कर दिया। उन्होंने बताया कि पर्स में 12 हजार नकद व कई महत्त्वपूर्ण कागजात थे। पीड़ित ने बताया कि वह इलाज के लिए पैसे रखा था लेकिन जेब कतरा बड़ी बारीकी से पर्स उड़ा दिया। उन्होंने बताया कि लोढ़ी पुलिस चौकी पर लिखित शिकायत की गयी है लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ।
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय हॉस्पिटल सोनभद्र (जिला अस्पताल) में इस तरह की घटना अब आम हो चली है, जहाँ अस्पताल से दलाल मरीज गायब कर देते हैं वहाँ जेब कट जाना कोई बड़ी बात नहीं। लेकिन इस तरह की घटना से तीमारदारों के उपर बड़ा प्रभाव पड़ता है जो खुद पहले से परेशान था, अब उपर से नई परेशानी आ गयी।




