Sonbhadra News : यदि आप बिजली उपभोक्ता हैं तो यह जान लें कि कब से कब तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
1 फरवरी से 10 फरवरी तक प्रातः 10 बजें से सायं 5 बजें तक पॉलिटेक्निक कॉलेज लोढ़ी टोल प्लाजा लोढ़ी जल जीवन मिशन घुर्मा जेल इंजीनियरिंग कॉलेज तथा मुख्यालय प्रथम फीडर की आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगा

sonbhadra
8:10 AM, February 1, 2026
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । बिजली विभाग के अधिशासी अभियन्ता एस0बी0 ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि विद्युत वितरण खण्ड राबर्ट्सगंज के अन्तर्गत 33/11 केवी छपका उपकेंद्र से निर्गत मेडिकल कालेज के लिए नयी लाईन के कार्य के चलते दिनांक आज यानी 1 फरवरी से 10 फरवरी तक प्रातः 10 बजें से सायं 5 बजें तक पॉलिटेक्निक कॉलेज लोढ़ी टोल प्लाजा लोढ़ी जल जीवन मिशन घुर्मा जेल इंजीनियरिंग कॉलेज तथा मुख्यालय प्रथम फीडर की आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। यह कार्य यातायात व्यवस्था को बेहतर करने और विद्युत लाइनों को सुरक्षित करने के उद्देश्य से निर्धारित समय में कार्य पूरा करने का दावा विद्युत विभाग के अनुसार लाइन शिफ्टिंग का कार्य तय कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा और इसे निर्धारित समय के भीतर पूरा करने का प्रयास रहेगा। कार्य समाप्त होते ही संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि प्रभावित इलाकों के उपभोक्ता बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।



