Sonbhadra News : यदि सजग रहता सुरक्षा गार्ड तो बच सकती थी बेटी की जान
यदि सजग रहता सुरक्षा गार्ड तो बच सकती थी बेटी की जान

AI जनरेटेड बैनर ----
sonbhadra
7:18 PM, August 26, 2026
यदि सजग रहता सुरक्षा गार्ड तो बच सकती थी बेटी की जान
रमेश (संवाददाता)
दुद्धी (सोनभद्र) । दुद्धी कोतवाली अंतर्गत अमवार चौकी क्षेत्र में स्थित कनहर सिंचाई परियोजना एक बार फिर सुर्खियों में है। बांध के गहरे पानी में एक 17 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उतराया मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस हृदयविदारक घटना ने न सिर्फ एक परिवार ने अपनी बेटी खो दिया बल्कि रक्षा बंधन के पहले एक भाई ने भी अपनी बहन को खो दिया। इस घटना के बाद बांध प्रशासन के सुरक्षा दावों और वहां तैनात सुरक्षा गार्डों की मुस्तैदी पर भी गंभीर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में सिंचाई विभाग और बांध प्रबंधन के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना हैं कि बांध की सुरक्षा में लगे सुरक्षा गार्ड जरूरतमंद लोगों को भी बांध पर आने-जाने से मना करते हैं। यहां तक की सुरक्षा का हवाला देकर पत्रकारों को भी कभी-कभी रोक दिया जाता हैं। ऐसे में आखिर बेटी बांध तक कैसे पहुंच गई, यही लोगों को खटक रहा है । लोगों का मानना है कि यदि सुरक्षा गार्ड सजग रहता तो शायद यह घटना नही घटती और एक बाप अपनी बेटी को और भाई अपनी बहन को खोने से बच जाता। ऐसे में स्थानीय जनता पूछ रही है कि आखिर अंजलि कब और किन परिस्थितियों में बांध तक पहुंच गई? सुरक्षा में तैनात गार्ड उस वक्त कहां थे और उन्हें इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी ? ग्रामीणों का आरोप है कि बांध के खतरनाक और गहरे जल क्षेत्रों के पास आम लोगों और बच्चों की आवाजाही रोकने के लिए कोई पुख्ता बैरिकेटिंग अब तक क्यों नहीं की गई ।
गौरतलब है कि पूर्व में भी इस बांध क्षेत्र में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते एक और बेटी अपनी जान गंवा चुकी है। बता दें कि बांध की सुरक्षा अभी भी कार्यदाई संस्था और निर्माण संस्था के हाथों में हैं और वे गार्ड की तैनाती भी किए हैं, फिर यह घटना सवाल जरूर खड़ा करता हैं कि आखिर इतनी बड़ी घटना भनक तक कैसे नहीं लगी।हालांकि बेटी की मौत का असली कारण क्या हैं इसको लेकर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार हैं। पुलिस का भी यहीं कहना हैं कि मौत की वास्तविक कारण का खुलासा पीएम रिपोर्ट से होगी, फिर भी पुलिस हर पहलुओं पर जाँच कर रही हैं।




