Sonbhadra news : केन्द्र प्रभारी अनुपस्थित मिले तो होगी कठोर कार्रवाई : अवधेश सिंह
एडीसीओ सदर अवधेशसिंह ने बृहस्पतिवार को चतरा ब्लाक अंतर्गत खलियारी, वैनी तथा आमडीह धान क्रय केंद्रो का निरीक्षण किया।

sonbhadra
6:24 PM, December 18, 2025
राकेश चौबे
* एडीसीओ सदर ने खलियारी, आमडीह तथा वैनी धान क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण
मारकुंडी सोनभद्र । सहायक आयुक्त एवं सहायकनिबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एडीसीओ सदर अवधेशसिंह ने बृहस्पतिवार को चतरा ब्लाक अंतर्गत खलियारी, वैनी तथा आमडीह धान क्रय केंद्रो का निरीक्षण किया।
खलियारी मे केंद्र प्रभारी अंतिमा भारती ने बताया कि अबतक 27 किसानो से 2480 कुंटल धान की खरीद हुई है। डिलीवरी शून्य है।मौके पर अनिल कुमार के लगभग डेढ़ सौ कुंटल की तौल हो रही थी। एडीसीओ सदर ने केन्द्र प्रभारी को हिदायत दी कि प्रतिदिन केन्द्र पर पूरे समय उपस्थित रहकर नियमानुसार धान क्रय सुनिश्चित करें।
वैनी बीपैक्स पर सचिव उदयशंकर ने 29 किसानो से 2682 कुंटल खरीद बताई । 280 कुंटल डिलीवरी हो चुकी है।मौके पर हनुमान तथा शैलेश के धान की तौल होती पाई गई।
आमडीह बीपैक्स मे केन्द्र प्रभारी विजयशंकर सिंह ने बताया कि अबतक 34 किसानो से 2556.80 कुंटल खरीद हो चुकी है।560 कुंटल डिलीवरी भी हुई है।निरीक्षण के समय कम्हरिया के वंशीधर के धान की तौल हो रही थी।
एडीसीओ सदर ने सभी केन्द्र प्रभारियो को प्रतिदिन केन्द्र पर उपस्थिति दर्ज करने और नियमित रूप से धान क्रय करने के निर्देश दिए तथा चेतावनी दी कि मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण धान की खरीद करके लक्ष्य पूर्ण करें।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह ने जनपद के सभी क्रय केन्द्र प्रभारियो को निर्देशित किया है कि जनपद मे बोरो और धनराशि की कहीं कोई कमी नहीं है। सभी प्रभारी मानक के अनुरूप धान क्रय करके लक्ष्य पूर्ण करें।जहाँ मशीन मे तकनीकी दिक्कत की समस्या हो , तत्काल अवगत कराकर समस्या का समाधान करायें।
सहायक आयुक्त ने कहा कि सभी किसान बंधु अपने नजदीकी क्रय केन्द्र पर धान बेचकर शासन की योजना का लाभ उठायें।




