Sonbhadra News : पति की हैवानियत, लात-घुसों से मारकर पत्नी की ले ली जान
स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी की लात घुसों से मारकर जान ले ली और दरवाजा बन्द कर चला गया। सुबह पत्नी ने दम तोड दिया।

sonbhadra
1:04 PM, December 1, 2025
राजेश कुमार (संवाददाता)
• पारिवारिक विवाद में आए तो होता था विवाद
बभनी (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी की लात घुसों से मारकर जान ले ली और दरवाजा बन्द कर चला गया। सुबह पत्नी ने दम तोड दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव निवासी 35 वर्षीय उर्मिला पत्नी शंकर को रविवार की रात उसके ही पति ने लात घुसों से मारकर घायल कर दी और दरवाजा बन्द कर चला गया । सुबह जब वह पहुंचा तो पत्नी ने दम तोड दिया। जानकारी के अनुसार पति पत्नि में आए दिन विवाद होता रहता रहता था।महिला अपने तीन बच्चों के साथ थी।पति दुसरे कमरे में पत्नि की बेरहमी से पिटाई कर जान ले ली। मृतका के पिता ने बताया राय सिंह निवासी नधिरा ने बताया की 2019 मे उर्मिला को मारकर कुआं में डाल दिया था लेकिन बच वह बच गयी।सुबह जब देखा की उर्मिला ने दम तोड दिया तो स्वयं आकर थाने में सूचना दी की पत्नि की हत्या कर दी। उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव ने बताया कि घटना की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।आगे मामले की जांच किया जा रहा है।




