Sonbhadra News : पति ने टंगारी से मार कर पत्नी को किया घायल, इलाज के दौरान मौत
जिस पर मुन्ना ने अपनी पत्नी पर डंडा व टंगारी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। मुन्ना कोल नशे में था, वह भी वहीं बैठ गया।

sonbhadra
7:02 PM, October 12, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के जंगल में घर लौटते समय पारिवारिक विवाद में पति ने डंडे व टंगारी से मारकर अपनी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल ने सोमवार को बताया कि आज शाहगंज थाना पुलिस को सूचना मिली की राजपुर गांव निवासी राम दुलारी की मृत्यु हो गई है। पुलिस टीम फौरन राजपुर पहुंच कर जांच में जुट गई। जांच में पता चला कि कल रविवार को एक बजे राम दुलारी अपने पति मुन्ना कोल के साथ गुरदह जंगल से अपने घर राजपुर आने के लिए निकली थी । लगभग एक बजे जंगल में दोनों में विवाद हुआ, जिस पर मुन्ना ने अपनी पत्नी पर डंडा व टंगारी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। मुन्ना कोल नशे में था, वह भी वहीं बैठ गया। शाम तक घर वापस नहीं आने पर परिजन उन्हें खोजने के लिए निकले। रात आठ बजे परिजनों ने जंगल में दोनों को देखा तो हतप्रभ रह गए। परिजनों ने फौरन गंभीर रूप से घायल राम दुलारी को अस्पताल भेजवाया और मुन्ना कोल को घर ले आए। आज सुबह राम दुलारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस परिजनों की तहरीर पर मुकदमा कायम कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी है।




