Sonbhadra news : प्रधान के नेतृत्व में विद्युत कटौती के विरोध में सैकड़ों महिला पुरुषों ने किया प्रदर्शन
ग्रामीणों ने सब स्टेशन के सामने घंटों धरना प्रदर्शन कर नारे बाजी करते हुए सब स्टेशन के जेई को प्रार्थना पत्र देकर गरीब ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को हल कराने की मांग किया

sonbhadra
4:36 PM, September 8, 2024
राकेश चौबे
◆ सब स्टेशन सलखन के सम्बंधित अधिकारियों द्वारा समस्या का हल न होने पर जिला मुख्यालय पर होगा प्रदर्शन
मारकुंडी सोनभद्र । विद्युत सब स्टेशन सलखन के अन्तर्गत सम्पूर्ण विद्युत उपभोगता महिनो से जहां जबरदस्त विद्युत कटौती एवं मीटर रीडिंग को लेकर रविवार को पानी में भीगते हुए उधम सिंह प्रधान मारकुंडी के नेतृत्व में सैकड़ों महिला पुरुष ग्रामीणों ने सब स्टेशन के सामने घंटों धरना प्रदर्शन कर नारे बाजी करते हुए सब स्टेशन के जेई को प्रार्थना पत्र देकर गरीब ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को हल कराने की मांग किया।
उक्त सम्बंध में उधम सिंह प्रधान ने बताया कि अगर समय रहते उपभोक्ताओं की समस्या हल नहीं हुई तो सोमवार को जिला अधिकारी कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।
उक्त अवसर पर सूरज कुमार यादव, शिव नाथ, रामनाथ, पप्पू, भोला, राज कुमार, उपेन्द्र, महेश, मालती, विमला, सुशीला, सविता रामकिशुन, अवधेश इत्यादि लोग उपस्थित थे।




