मारकुंडी सोनभद्र । राबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुण्डी, गुरमा अवई में चकबंदी विभाग के लेखपाल कानून गो के तमाम अनियमितता के साथ भ्रष्टाचार को लेकर पुनः आज उधम सिंह यादव प्रधान मारकुण्डी के कुशल नेतृत्व में सैकड़ों महिला पुरुष किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्यवाही करते हुए भौतिक पैमाइश, कराकर तरमीम,पड़ताल कराने की मांग किया हैं जो सभी किसानों के हित में होगा। सौपे प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों प्रधान ने बताया कि मारकुण्डी गुरमा समेत राजस्व गांव अवई में चकबंदी विभाग की कार्यवाही सन् 2024 से चल रहा है जो लेखपाल कानुन गो द्वारा किसानों की भूमि बीना भौतिक पैमाइश जंजीर के गिराये ,पैरौ से जमीन नापी जा रही है। इस पर किसानों ने जब विरोध किया तो सम्बोधित कर्मचारियों द्वारा कहा गया कि यह हमारा बहुत पुराना अनुभव है और हम लोग ऐसे ही जमीन नाप देगें।जिसका सभी महिला पुरुष किसानों ने जबरदस्त विरोध किया इसी क्रम में किसानों ने बताया कि किसानों को विशेष परिस्थितियों में खतौनी लेने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को दर्जनों बार अवगत कराने के पश्चात भी कोई पहल नहीं की गयी। इसी क्रम में प्रधान ने बताया कि दबंग पुजीपतियों व्दारा नदी नाले बंजर तालाबो राजस्व भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। जिसके विरोध में सैकड़ों महिला पुरुष किसानों ने जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर मांग पत्र सौपा।