Sonbhadra News : कई जनपदों से सैकड़ों की भीड़ पहुँच गयी कोतवाली मगर लोगों को न आने का उद्देश्य पता था और न बिचौलिया का नाम

रविवार को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सैकड़ों की संख्या में भीड़ कोतवाली में घुस गई। सैकड़ों की संख्या में भीड़ देख पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए।

news-img

sonbhadra

11:35 PM, March 1, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनंद चौबे (संवाददाता) 

सोनभद्र। रविवार को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सैकड़ों की संख्या में भीड़ कोतवाली  में घुस गई। सैकड़ों की संख्या में भीड़ देख पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए। भीड़ वन विभाग पर शोषण का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग कर रही थी। लेकिन हैरान करने वाली बात यह भी थी कि सैकड़ों की भीड़ में बड़ी संख्या में लोग दूसरे जनपद के भी थे। इतनी बड़ी संख्या में लोगों को कौन लाया यह साफ नहीं हो सका। लेकिन मौके पर मौजूद सीओ सिटी रणधीर मिश्रा और इंस्पेक्टर राम स्वरूप वर्मा ने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया और वापस भेजवाया।

कोतवाली में जुटी यह भारी भीड़ को देखकर न सिर्फ पुलिसकर्मी बल्कि पत्रकार भी हैरान थे। वजह था कि भीड़ में शामिल ज्यादातर लोगों को उनके आने का मकसद तक पता नहीं था। इससे भी हैरान करने वाली बात यह थी कि यह भीड़ सिर्फ सोनभद्र की नहीं बल्कि कई जनपदों की है। 

इस भीड़ में महिलाएं और पुरुष शामिल थे, लेकिन पुलिस को यह नहीं समझ में आया कि एकाएक सैकड़ो की संख्या में इतनी भीड़ कोतवाली में कैसे घुस गई, जबकि बोर्ड परीक्षाएं होली और रमजान पर्व के मद्देनजर जिले में धारा 144 लागू है लेकिन अचानक भीड़ देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान हो गई। थाने पहुंची भीड़ ने सीधे कोतवाली में धरना दे दिया । भीड़ में आई महिलाएं और पुरुष जमीन पर बैठकर धरना दे दिया। संयोग था कि राबर्ट्सगंज कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और उप पुलिस अधीक्षक रणधीर मिश्रा एक अन्य मामले को लेकर प्रेसवार्ता कर रहे थे। इतनी बड़ी संख्या में भीड़ देखकर बाहर निकले और लोगों के बीच पहुंच कर मामले की जानकारी करने लगे। पुलिस अधिकारी कई लोगों से बात की लेकिन उन्हें मामला समझ में नहीं आ रहा था। कई लोग मिर्जापुर जनपद से आये थे तो kyi

भीड़ में पहुंचे लोगों ने पुलिस के द्वारा मारपीट, जंगल की जमीन का विवाद की समस्याओं को लेकर भी पहुंचे थे। इतनी संख्या में भीड़ पहुंचने पर पुलिस विभाग में हड़प्पा मच गया पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर घर वापस भेज दिया है, थाना चकरघटा जिला चंदौली से आए निजामुद्दीन ने बताया कि उन्होंने जंगल विभाग की जमीन पर कब्जा किया  चंदौली जनपद से। पुलिस को यह समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर गैर जनपद का मामला लेकर लोग यहाँ क्यों आये हैं। बातचीत में कुछ लोगो ने बताया कि जंगल विभाग ने कर्मचारी उनके ऊपर जुल्म ढा रहे हैं । 

पुलिस को कारण तो पता चल गया लेकिन पुलिस अभी भी यह सोच कर कन्फ्यूज थी कि आखिर कई जनपदों के लोगों को इकट्ठा कर यहाँ लाया कौन। पुलिस लोगों से बिचौलिया का नाम पूछती रही लेकिन कोई बता नहीं पाया। 

कुछ लोगों ने बताया कि उनसे बिचौलिया ने 25 हजार रुपए लिया था और कब्जा दिलाने के लिए आज राबर्ट्सगंज कोतवाली में बुलाया गया था । 

कुल मिलाकर इतनी बड़ी भीड़ से यह तो साफ हो गया कि जंगल में अभी भी समस्या है और बड़ी संख्या में लोग पीड़ित है। फिल्हाल अब पुलिस उस बिचौलिया की तलाश कर रही है जो गुमराह कर भोली-भाली जनता को यहाँ भेज दिया। 

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.