Sonbhadra News : ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में शामिल सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता
आगे कहा कि सेवा ज्योति यात्रा के प्रति कार्यकर्ताओं और आमजन में जिस प्रकार का उत्साह देखने को मिला, वह संगठन की मजबूत सक्रियता का प्रमाण है।

sonbhadra
5:57 PM, October 7, 2026
शांतनु कुमार/प्रकाश खत्री
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी, सोनभद्र द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भव्य ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। यात्रा से पूर्व रावटर््सगंज के रामलीला मैदान में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना गया। इस मौके पर घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा मौजूद रहे।
इसके उपरांत रामलीला मैदान, रावर्ट्सगंज से स्वर्ण जयन्ती चौराहा तक विशाल सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल व कार्यक्रम संयोजक रजनीश रघुवंशी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्यअतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश बिन्द ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पहचान सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता से है। सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सेवा का संदेश पहुंचाया जा रहा है। आगे कहा कि सेवा ज्योति यात्रा के प्रति कार्यकर्ताओं और आमजन में जिस प्रकार का उत्साह देखने को मिला, वह संगठन की मजबूत सक्रियता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सेवा की भावना भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के संस्कार में है और इसी भावना के साथ संगठन निरंतर जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने आये हुए अतिथि का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए सेवा, समर्पण और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। आगे कहा कि सेवा ज्योति यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याण की भावना पहुंचाने का संकल्प है। भाजपा कार्यकर्ता निरंतर समाज के बीच रहकर सेवा एवं संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, रामलखन सिंह, प्रदेश मंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा ज्योति खरवार, अमरेश चेरो, जिला उपाध्यक्ष शंम्भू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, महेश्वर खरवार, अमरेश पटेल, जिला महामंत्री अशोक कुमार मौर्या, शारदा खरवार, जिला मंत्री अनिल सिंह, मनोज सोनकर, मणिकर्णिका कोल, मंजू गिरी, जिला कार्यालय मंत्री बलराम सोनी, अमित गोयल, विवेक तोमर, राकेश पाण्डेय, विनय श्रीवास्तव, दिलिप चौबे, संदीप पटेल, रामलाल चेरो, रामबली मौर्या, अंकुर सिंह, विजय चौहान, मनीष पटेल, सीमा गुप्ता, पुष्पा सिंह, गुड़िया त्रिपाठी, आशा विश्वकर्मा, संजय केशरी, शिवनाथ जायसवाल, हरीराम छवि सहित आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण एवं लाभार्थी मौजूद रहे।




