Sonbhadra News : तापमान में भारी गिरावट, रविवार को अधिकतम 16 डिग्री तो न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज
इन दिनों ठंड ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है। रविवार को भी भगवान भास्कर लुकाछिपी का खेल खेलते रहे।

sonbhadra
7:21 PM, December 21, 2025
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । इन दिनों ठंड ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है। रविवार को भी भगवान भास्कर लुकाछिपी का खेल खेलते रहे। जिसकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पटरी दुकानदारों से लेकर सुबह मंडी में सब्जी लेकर पहुँचने वाले किसानों की फजीहत बढ़ गयी है। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक पहुँच गया वहीं न्यूनतम तापमान, 8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 1,8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया था। यानी एक दिन बाद ही तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज किया गया। हालांकि प्रशासन ने इस बार शहरों में अलाव व रैन बसेरा की अच्छी व्यवस्था की है लेकिन वहीं ग्रामीण इलाकों में लोग अभी भी अलाव के इंतजार में हैं। अभिभावकों के लिए राहत यह है कि ठण्ड को देखते हुए प्रशासन ने स्कूल के समय में परिवर्तन कर दिया है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे काम न हों तो घरों से बाहर न निकले। साथ ही छोटे बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। उधर मौसम विभाग से जुड़े राजन सिंह ने बताया कि उम्मीद है की आने वाले दिनों में तापमान और भी नीचे जा सकता है।



