Sonbhadra News : शारदीय नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन डाला वैष्णो मन्दिर में श्रद्धालु सुबह से दर्शन-पूजन करते दिखे। मां के दर्शन-पूजन के लिए भक्त कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

sonbhadra
1:39 PM, October 11, 2026
एम शर्मा/संजय भारती (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन डाला वैष्णो मन्दिर में श्रद्धालु सुबह से दर्शन-पूजन करते दिखे। मां के दर्शन-पूजन के लिए भक्त कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। पूरा मन्दिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आ रहा है। मन्दिर परिसर में माला-फूल की दुकाने सजी हुई हैं। जहाँ से लोग फूल माला खरीदकर माँ को चढ़ा रहे हैं।
वहीं शक्तिनगर ज्वालामुखी मन्दिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। पूरा परिक्षेत्र मां के जयकारे से गूंज रहा है । यदि पूरे जनपद में सुरक्षा व्यवस्था की बात करें तो पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया है कि वह पूरी तरह से अपनी व्यवस्था में चौकस रहे और खास तौर पर महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित करे ।




