Sonbhadra News : किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगी एचपीवी वैक्सीन - सीएमओ

सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए शनिवार को ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लखनऊ.....

news-img

HPV वैक्सीनेशन के जनपद स्तरीय टी0ओ0टी0 प्रशिक्षण को संबोधित करते सीएमओ डॉ0 पंकज कुमार राय.......

sonbhadra

5:17 PM, March 9, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए शनिवार को ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लखनऊ से इस अभियान का शुभारंभ किया है। वहीं जनपद सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग ने भी सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध जंग की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में सीएमओ कार्यालय सभागार में सीएमओ डॉ0 पंकज कुमार राय के अध्यक्षता में जनपद स्तरीय टी0ओ0टी0 प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जो जनपद स्तरीय प्रशिक्षक ब्लॉक स्तर पर स्टाफ नर्स, एएनएम, आशा को प्रशिक्षित करेंगे।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पंकज कुमार राय ने बताया कि "अभियान के तहत प्रदेश की किशोरियों को यह वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगी। शीघ्र ही यह वैक्सीन सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क लगाई जाएगी, इसके लिए उनके अभिभावकों की सहमति जरूरी है। सीएमओ ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर है, जो महिलाओं में होने वाले सभी कैंसर का लगभग 20-22 प्रतिशत है। गर्भाशय कैंसर के नए मामलों और इससे होने वाली मौतों की संख्या में भी भारी वृद्धि दर्ज की जा रही है, लेकिन सर्वाइकल कैंसर ही एक ऐसा कैंसर है, जिसकी रोकथाम वैक्सीन से हो सकती है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जारी पत्र के अनुसार 14 साल की सभी किशोरियों को गार्डासिल-4 टीके की सिंगल डोज लगाई जाएगी। यह वैक्सीन सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पताल व मेडिकल कालेजों में निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।"

वहीं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 गिरधारी लाल ने बताया कि "राज्य स्तर से जनपद को HPV Vaccine आवंटित कर दी गयी है, सामुदायिक एवं ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों/कोल्डचेन प्वाइंट पर 14 वर्ष से 15 वर्ष आयु वर्ग के बीच की किशोरियों को निःशुल्क HPV टीकाकरण से आच्छादित किया जायेगा।"

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 गुलाब शंकर यादव, डॉ0 प्रेमनाथ, डॉ0 कीर्ति आजाद बिंद, मो0 नसीम, समस्त अधीक्षक/प्रभारी चिकित्साधिकारी, डीवीसीएम, बीपीएम, बीसीपीएम, हेल्थ पार्टनर डब्लूएचओ, यूनिसेफ, यूएनडीपी, जेएसआई के जनपद प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.