Sonbhadra news : नदी को पुनर्जीवित कैसे करें, भू जल गर्भ को कैसे बढ़ाए को लेकर नदी यात्रा हुई शुरू
संदेश यात्रा मे नदी यात्रा शुरु हुई जिसमें सियरी नाला के उद्गम स्थल छिकरहवा से यात्रा शुरु हुई और राजनरायन गौड़ के घर के पास मीटिंग हुईं

फोटो : प्रतिक्रियात्मक
sonbhadra
7:30 PM, September 20, 2025
घनश्याम पांडेय/रविंद्र नाथ पाठक (संवाददाता)
जुगैल । ग्राम पंचायत जुगैल मे संदेश यात्रा मे नदी यात्रा शुरु हुई जिसमें सियरी नाला के उद्गम स्थल छिकरहवा से यात्रा शुरु हुई और राजनरायन गौड़ के घर के पास मीटिंग हुईं जिसमें विषय -नदी को पुनर्जीवित कैसे करें, भू जल गर्भ को कैसे बढ़ाए जिससे नदी 12महीने अविरल बहती रहे, नदी के भूमि अतिक्रमण को कैसे रोका जाए जिससे नदी का क्षेत्र बढ़ जाए आदि विषयों पर लोगों के साथ विचार विमर्श किया गया जिसमें ग्राम पंचायत जुगैल प्रधान प्रतिनिधि दिनेश कुमार यादव बनवासी सेवा आश्रम गोविन्द पुर से विमल भाई, देवनाथ भाई, सुरेश भाई, उमेश कुमार चौबे, राजनरायन गौड़, अमृत लाल बैगा, संदीप कुमार भास्कर, रामपति, किस्मतिया, सुनीता गोंड, आदि सैकड़ों लोग शामिल रहें यह नदी यात्रा अगले दिन तक चलता रहेगा। यह कार्यक्रम बनवासी सेवा आश्रम गोविन्द पुर,मिशन समृद्धि चेन्नई सहयोग से संपन्न हुआ।




