Sonbhadra News : सीडीपीओ की जांच में उजागर हुआ नौनिहालों के जिंदगी के साथ कैसे हो रहा खिलवाड़
बाल विकास विभाग द्वारा संचालित ब्लाक चोपन अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुण्डी के पटपरवा केंद्र में तमाम खामियां देखकर सीडीपीओ भी हैरान रह गए । उन्होंने पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देने की बात कही

sonbhadra
8:27 PM, July 18, 2024
शान्तनु कुमार/कृपा शंकर पांडेय
ओबरा (सोनभद्र) । बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विकास खण्ड चोपन अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुण्डी के पटपरवा केंद्र इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में है । खबर मीडिया में आई तो जिले के अधिकारी भी हरकत में आये और बाल विकास परियोजना अधिकारी चोपन हरी मोहन को निरीक्षण के लिए भेजा। मौके पर पहुंचे हरि मोहन ने जब केंद्र का नजारा देखा तो दंग रह गए । आंगनवाड़ी केंद्र में निरीक्षण के दौरान पाया कि 3 खिड़की के दरवाज़े नहीं हैं। शौचालय बना हैं परन्तु क्रियाशील नहीं हैं। बेबी शौचालय भी गड़बड़ हैं। हैंडपम्प या पानी का कोई व्यवस्था नहीं हैं जिससे बच्चे आस-पास के घरों से जाकर पानी पीते हैं । साथ ही दीवार में दरार हो गया है। भवन में विद्युत कनेक्शन व वायरिंग नहीं हैं। बाल वाटिका की बाउंड्री नही हैं। इतनी सारी समस्या देखने के बाद बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कहा कि सभी मूलभुत समस्या को अपने स्तर से रिपोर्ट तैयार करके वर्तमान स्थिति से अपने उच्च अधिकारीयों को अवगत कराया जायेगा । उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि अगर इन समस्याओ का समाधान हो जाये तो पढ़ने पढ़ाने का माहौल अच्छा हो जायेगा और बच्चों की संख्या भी बढ़ेगी।बहरहाल खबर मीडिया में आने के बाद मामला उजागर हुआ और अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे थे। लेकिन बड़ा सवाल तो यह है कि आखिर अब तक इन खामियों की जानकारी अधिकारियों को पहले क्यों नहीं हुई । हैरान करने वाली बात तो यह भी है कि यदि इतनी कमियों के बीच नौनिहाल पढ़ने का रहे हैं, अगर कोई अनहोनी हो जाय तो उसका जिम्मेदार कौन होगा ।




