Sonbhadra News : योगी सरकार में अधिकारी कैसे उन्हें ही कर रहे गुमराह, झूठी रिपोर्ट भेजकर लूट रहे वाहवाही
प्रशासन किस तरह सरकार को गुमराह कर उसे बदनाम कर रहा है, जहां एक तरफ सरकार लगातार गड्ढा मुक्ति पर जोर दे रही है वहीं विभाग के अधिकारी गड्ढे की जगह अपनी कमिंयों को पाटने में लगे हैं ।

sonbhadra
10:09 AM, August 7, 2024
शान्तनु कुमार
■ आईजीआरएस में शिकायत निस्तारण के बाद खुली विभाग की पोल
■ पीडब्ल्यूडी विभाग का मामला
सोनभद्र । प्रशासन किस तरह सरकार को गुमराह कर उसे बदनाम कर रहा है, यह इस तस्वीर से साफ हो जाती है । जहां एक तरफ सरकार लगातार गड्ढा मुक्ति पर जोर दे रही है वहीं विभाग के अधिकारी गड्ढे की जगह अपनी कमिंयों को पाटने पर लगे हैं ।
दरअसल चोपन का सिंदुरिया मार्ग लंबे समय से जर्जर चल रहा है । स्थानीय लोगों ने कई बार PWD विभाग की शिकायत की और तहसील दिवस में शिकायती पत्र भी डाला लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुआ । जिसके बाद सिंदुरिया निवासी घनश्याम पांडेय ने पूरे प्रकरण की शिकायत आईजीआरएस पर डाल दिया । लेकिन PWD विभाग के अधिकारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ा और सिर्फ कुछ सोलिंग गिट्टी डालकर आईजीआरएस पर निस्तारण दिखा दिया । बिना सड़क दुरुस्त किये पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा निस्तारण दिखाए जाने की जानकारी जैसे ही शिकायत कर्ता को हुई तो उन्होंने विभाग से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई ठोस जबाब नहीं मिला और उन्होंने एक बार फिर आईजीआरएस पर फोटो सहित शिकायत किया है और बताया है कि किस तरह पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई व एई सोनभद्र में मनमानी तरीक़े से काम कर रहे हैं । इतना ही नहीं जनता के अलावा सरकार की आंखों में भी धूल झोंकने का काम कर रहे हैं । शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि मामला मुख्यमंत्री के सज्ञान में पहुंचने पर न सिर्फ सड़क बन जाएगी बल्कि गुमराह करने को लेकर कार्यवाही भी होगी ।
आपको बतादें कि चोपन सिंदुरिया मार्ग मध्यप्रदेश को जोड़ता है । मौजूदा समय में सावन चल रहा है और बड़ी संख्या में शिव भक्त कांवड़िए जल चढ़ाने गोठानी मंदिर जाते हैं। ऐसे में खराब व गड्ढा युक्त सड़क होने की वजह से शिव भक्तों के पैरों में छाले पड़ जा रहे हैं । ऐसे में विडम्बना देखिये जहां एक तरफ कई जिलों में अधिकारी कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं तो वहीं सोनभद्र में पीडब्ल्यूडी विभाग पुष्प वर्षा तो दूर पांव के नीचे गिट्टी बिछा रहे हैं।




