Sonbhadra News : चंद मुनाफे के लिए कैसे शराब दुकानदार कर रहे खिलवाड़
सोनभद्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए प्रशासन तमाम जगरूकता अभियान चला, रही है, वावजूद इसके मौतों का ग्राफ लगातार बढ़, रहा है।

sonbhadra
9:44 AM, July 11, 2026
- देर रात वाहन चालकों को शराब बिक्री का मामला
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)। सोनभद्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए प्रशासन तमाम जगरूकता अभियान चला, रही है, वावजूद इसके मौतों का ग्राफ लगातार बढ़, रहा है।
आज हम आपको बतायेंगे कि किस तरह अपने मुनाफे को लेकर लोग जिंदगी के, साथ खेल रहे हैं। एक मामला डाला चढ़ाई (शहीद स्थल के पास) स्थित अंग्रेजी शराब व बियर की दुकान का प्रकाश में आया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है । वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक व्यक्ति अपने हाथों में शराब की बोतल लेकर निकल रहा है । ऐसे में सवाल यह है कि जब सरकार ने शराब दुकान खोलने व बन्द करने का समय निर्धारित किया है तो फिर किसके आदेश से दुकान देर रात तक खुली रहती है और चंद मुनाफे के खातिर वाहन चालकों को शराब बेची जा रही है। यही शराब पीकर जब ड्राइवर गाड़ी चलायेगा तो निश्चित तौर पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
ऐसे में प्रशासन को सख्त कदम उठाते हुए उन दुकानों को चिंहित करना चाहिए जो समय सीमा समाप्त होने के बाद भी मुनाफे के लालच में शराब बेच रहे हैं।
शराब दुकान के मालिक व सेल्समैन की मिली भगत दुकान रात में दुकान बंद होने के समय के बाद भी ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए दुकान के अगल बगल से शराब व बियर की बिक्री किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
गौरतलब हो कि बीती रात करीब 11 बजे डाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत शहीद स्थल के पास एक ट्रक का चालक वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर ट्रक को बीचों बीच सड़क पर ही खड़ा होकर शराब की दुकान की तरफ बढ़ गया उधर से शराब लेने के बाद ट्रक लेकर अपने गंतव्य स्थल की तरफ बढ़ गया उसी दौरान एक काले रंग की कार भी शराब की दुकान के पास रुक जाती है कार में सवार को शराब दुकान के ठीक बगल में ही गलियारा नुमा कमरे से रात में बिक्री के लिए रखे हुए शराब लेने के लिए बंद ताले को खोल कर शराब निकलने के बाद कार सवार को शराब देते हुए दिखाई पड़ा। शराब लेने के बाद कार वहां से चलती बनी ।
लोगों की माने तो रात में शराब की दुकान बंदी के समय के बाद शराब बियर के धंधे से ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए बिक्री मूल्य से ज्यादा ऊंचे दाम पर शराब की बिक्री करने के लिए यह खेल लंबे समय से चल रहा है ।




