Sonbhadra News : ग्राम पंचायत की खुली बैठक में आवास लाभार्थियों का हुआ अनुमोदन
सभी आवास विहीन लोगों को पक्की छत मुहैया कराने के लिए सरकार द्वारा कुछ महीने पहले ही आवास प्लस का अभियान चलाकर सर्वे कराया गया है ।

sonbhadra
7:37 PM, June 19, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० हर पात्र व्यक्तियों को मिलेगा आवास का लाभ - एडीओ पंचायत
कोन (सोनभद्र) । सभी आवास विहीन लोगों को पक्की छत मुहैया कराने के लिए सरकार द्वारा कुछ महीने पहले ही आवास प्लस का अभियान चलाकर सर्वे कराया गया है । सर्वे ब्लाक अधिकारियों समेत सेल्फ सर्वे के तहत भी भारी संख्या में आवास लाभार्थियों का सूची तैयार किया गया है, जिसकी पात्रता की सत्यापन इन दिनों गांव गांव में खुली बैठक में सूची पढ़कर पात्रता का सत्यापन किया जा रहा है, शुक्रवार एडीओ पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी के नेतृत्व में कोन, खेमपुर मोहिउद्दीनपुर, में खुली बैठक कर आवास लाभार्थियों का ग्रामीणों द्वारा अनुमोदित कराया गया, एडीओ पंचायत सुनील पाल ने कहा कि सरकार के मंशा के अनुरूप आवास विहीन लोगों को हरहाल में आवास का लाभ दिया जाएगा, कुछ अपात्र भी जिसके पास पक्का घर मकान है वैसे लोग भी सेल्फ सर्वे किए हैं जिनका सत्यापन खुली बैठक के द्वारा कराया जा रहा, खुली बैठक के माध्यम से पात्र लाभार्थियों का सत्यापन कार्य कराया जा रहा है, खुली बैठक में मुख्य रूप से ग्राम विकास अधिकारी अभिषेक सिंह, एडीओ आरडी अजय कुमार, ग्राम प्रधान समेत भारी संख्या में ग्रामीण लाभार्थी मौजूद रहे।




