Sonbhadra news : बिजूल नदी पुल के पास भीषण सड़क हादसा, ऑटो-कार की भिड़ंत में छह घायल
जुगैल थाना क्षेत्र के महलपुर गांव स्थित बिजूल नदी पुल के पास शुक्रवार को ऑटो और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

sonbhadra
7:35 PM, September 18, 2026
घनश्याम पांडे/शिवपूजन अग्रहरि (संवाददाता)
चोपन/जुगैल। जुगैल थाना क्षेत्र के महलपुर गांव स्थित बिजूल नदी पुल के पास शुक्रवार को ऑटो और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार छह लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
जानकारी के मुताबिक ऑटो चोपन से सवारियां लेकर कुड़ारी की ओर जा रहा था, जबकि कार कुड़ारी की तरफ से चोपन आ रही थी। बिजूल नदी पुल के समीप दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर पहुंची जुगैल पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान सहजादा मिश्रा (67), राकेश (42), राजकुमारी (40), कमली (22), शीतल (23) और सुनीता (26) के रूप में हुई है। सभी अलग-अलग गांवों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।




