Sonbhadra News : महाविघ्नेश्वर पूजा समिति द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन
विहिप के विभाग मंत्री व पूजा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज एवं धर्म के प्राण होते हैं।

sonbhadra
11:16 PM, September 28, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । महाविघ्नेश्वर पूजा समिति घोरावल के तत्वाधान मे श्रीरामेश्वर रामलीला मंच पर छह दिवसीय पूजा सम्पन्न होने के बाद शनिवार की रात कार्यकर्ता सम्मान समारोह हुआ। जिसमें समिति के सदस्यों समेत गणमान्य लोगों का स्वागत अभिनंदन किया गया। गत दिनों पूजन पश्चात प्रतिमा विसर्जन के बाद आयोजित इस कार्यक्रम मे भंडारा का आयोजन हुआ। जिसमें प्रसाद वितरण से पूर्व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के वरिष्ठ लोगों समेत पूजन कार्य में तन मन से लगे हुए समर्पण के भाव से लगे हुए लोगों का मंच पर बारी-बारी से तिलक लगाकर अभिनंदन करते हुए अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। मंच पर सांगठनिक विषयों, धर्म व संस्कृति के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
विहिप के विभाग मंत्री व पूजा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज एवं धर्म के प्राण होते हैं। धर्म व संस्कृति की रक्षा करना विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल का मुख्य उद्देश्य है। गौ माता, गंगा, गीता की रक्षा करने के लिए संगठन प्रतिबद्ध है। कहा कि हमारी सनातन संस्कृति संपूर्ण विश्व को परिवार मानता है। सनातन धर्म ने हमेशा मानव, जीव, पशु, पक्षी सबके कल्याण की कामना की है। अध्यक्षता देवेंद्र नाथ दुबे ने किया तथा संचालन रामानन्द पांडेय ने किया। कार्यक्रम में पधारे लोगो का आभार व्यक्त समिति के अध्यक्ष ने किया। उसके बाद रात दस बजे देवी जागरण व झांकी का मनमोहक कार्यक्रम शुरू हुआ। हनुमान जी, राधा- कृष्ण, शिव-पार्वती, महाकाल, आदिशक्ति दुर्गा, महाकाली की आकर्षक सजीव झांकियों का मंचन देखकर लोग आनंदित होते रहे। प्रमुख रूप से महाविघ्नेश्वर पूजा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार, बाबूलाल शर्मा, रामानन्द पांडेय, कृष्ण कुमार किसानु, अशोक अग्रहरि, जय प्रकाश सेठ, अनुराग अग्रहरि, अरुण भोजवाल, वैभव, दिव्यांश अग्रहरि, कार्तिकेय, काबव्या, विनायक, विवेक उमर, प्रद्युम्न, अमन उमर, राहुल , बब्बू, नंदलाल, सोनू उमर, सूर्या गुप्ता, आयुष भोजवाल आदि लोग उपस्थित रहे।




